संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi | भारतीय संविधान निर्माण महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

भारतीय संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Part-1

 

भारतीय संविधान का निर्माण भारतीय इतिहास की सबसे

 महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे

SSC, Railway, UP Police, UPSC, BPSC एवं अन्य

 सरकारी परीक्षाओं में संविधान निर्माण से संबंधित प्रश्न

 अक्सर पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में संविधान सभा, प्रारूप

 समिति, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान अंगीकरण और

 महत्वपूर्ण तिथियों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न उत्तर

 दिए गए हैं।

  • भारतीय संविधान का निर्माण MCQ प्रश्न उत्तर
  • संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण MCQ
  • संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण प्रश्न PDF
  • भारतीय संविधान निर्माण प्रक्रिया MCQ in Hindi
  • संविधान सभा के प्रमुख तथ्य MCQ
  • संविधान निर्माण पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • Constitution Making in India MCQ Hindi
  • भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े प्रश्न
  • संविधान निर्माण UPSC MCQ Hindi
  • संविधान निर्माण SSC GD GK Questions
  • संविधान निर्माण Railway Exam MCQ
  • UP Police SI Constitution MCQ Hindi
  • भारतीय संविधान सभा Questions and Answers
  • संविधान निर्माण GK MCQ Practice Set
  • संविधान निर्माण One Liner Questions Hindi
  • संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे
  • संविधान निर्माण में कितना समय लगा
  • संविधान का प्रथम प्रारूप किसने तैयार किया
  • संविधान सभा के प्रमुख सदस्य
  • भारतीय संविधान की विशेषताएं
  • संविधान निर्माण प्रक्रिया हिंदी में
  • संविधान सभा के अधिवेशन
  • भारतीय संविधान के स्रोत

  • भाग 1: संविधान सभा का गठन एवं चुनाव 

    Q1. भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के अनुरूप हुआ था?

    (A) क्रिप्स मिशन

    (B) कैबिनेट मिशन

    (C) वेवेल योजना

    (D) माउंटबेटन योजना

    उत्तर: (B)

    व्याख्या: भारत में संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन

     द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुरूप हुआ था।

    Q2. कैबिनेट मिशन द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार संविधान सभा का गठन कब हुआ था?

    (A) जनवरी 1946

    (B) जुलाई 1946

    (C) अगस्त 1947

    (D) नवंबर 1949

    उत्तर: (B)

    व्याख्या: संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 में हुआ था।

    Q3. संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन किस प्रणाली द्वारा हुआ था?

    (A) प्रत्यक्ष निर्वाचन

    (B) अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली

    (C) मनोनयन द्वारा

    (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:  सदस्यों का निर्वाचन प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा हुआ था।

    Q4. प्रांतीय विधानसभाओं से स्थानों की संख्या का निर्धारण प्रति कितनी जनसंख्या पर एक स्थान के अनुपात में था?

    (A) 5 लाख

    (B) 10 लाख

    (C) 15 लाख

    (D) 20 लाख

    उत्तर: (B)

    व्याख्या: प्रांतों से स्थानों की संख्या का निर्धारण प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर एक स्थान था।

    Q5. कैबिनेट योजना के तहत प्रारंभ में संविधान-निर्माण-निकाय की कुल सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गई थी?

    (A) 299

    (B) 389

    (C) 296

    (D) 93

    उत्तर: (B)

    व्याख्या: संविधान-निर्माण-निकाय की कुल सदस्य संख्या 389 निर्धारित की गई थी।

    Q6. निर्धारित 389 सदस्यों में से ब्रिटिश भारत में गवर्नरों के अधीन 11 प्रांतों से कितने प्रतिनिधि चुने जाने थे?

    (A) 93

    (B) 292

    (C) 4

    (D) 208

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:292 प्रतिनिधि ब्रिटिश भारत में गवर्नरों के अधीन 11 प्रांतों से निर्धारित थे।

    Q7. चीफ कमिश्नरी के चार प्रांतों से संविधान सभा में कितने प्रतिनिधि निर्धारित किए गए थे?

    (A) 2

    (B) 4

    (C) 11

    (D) 93

    उत्तर: (B)

    व्याख्या: चीफ कमिश्नरी के चार प्रांतों से 4 प्रतिनिधि निर्धारित थे।

    Q8. निम्नलिखित में से कौन सा प्रांत चीफ कमिश्नरी के चार प्रांतों में शामिल नहीं था?

    (A) दिल्ली

    (B) अजमेर-मारवाड़

    (C) कुर्ग

    (D) बम्बई

    उत्तर: (D)

    व्याख्या: चीफ कमिश्नरी के चार प्रांत दिल्ली, अजमेर-मारवाड़, कुर्ग और ब्रिटिश बलूचिस्तान थे।

    Q9. संविधान सभा में भारतीय रियासतों (देशी रियासतों) के लिए कितने प्रतिनिधि आवंटित किए गए थे?

    (A) 292

    (B) 93

    (C) 73

    (D) 4

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   , 93 प्रतिनिधि भारतीय रियासतों से निर्धारित थे।

    Q10. प्रत्येक प्रांत के स्थानों को जनसंख्या के अनुपात में किन तीन प्रमुख समुदायों में बांटा गया था?

    (A) हिंदू, मुस्लिम, ईसाई

    (B) मुस्लिम, सिख एवं साधारण

    (C) हिंदू, मुस्लिम, सिख

    (D) साधारण, अनुसूचित जाति, मुस्लिम

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   , तीन प्रमुख समुदाय मुस्लिम, सिख एवं साधारण थे।

    Q11. प्रांतीय विधानसभाओं में सदस्यों का निर्वाचन किस मत पद्धति द्वारा किया गया था?

    (A) एकल संक्रमणीय मत पद्धति

    (B) बहु-मतदान पद्धति

    (C) प्रत्यक्ष मत पद्धति

    (D) सूची पद्धति

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   , प्रतिनिधियों ने आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत से सदस्यों का निर्वाचन किया।

    Q12. देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चयन की पद्धति कैसे तय की जानी थी?

    (A) चुनाव द्वारा

    (B) परामर्श से

    (C) ब्रिटिश सरकार के आदेश से

    (D) लॉटरी द्वारा

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   , देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चयन की पद्धति परामर्श से तय की जानी थी।

    Q13. जुलाई 1946 में ब्रिटिश भारत के प्रांतों को आवंटित कुल कितने स्थानों के लिए चुनाव हुए थे?

    (A) 389

    (B) 296

    (C) 292

    (D) 208

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   , ब्रिटिश भारत के प्रांतों को आवंटित (292 + 4) = 296 स्थानों के लिए चुनाव हुए थे।

    Q14. जुलाई 1946 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें प्राप्त हुई थीं?

    (A) 73

    (B) 208

    (C) 93

    (D) 8

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:    कांग्रेस को 208 सीटें प्राप्त हुई थीं।

    Q15. जुलाई 1946 के चुनावों में मुस्लिम लीग ने कितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी?

    (A) 208

    (B) 73

    (C) 15

    (D) 1

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:    मुस्लिम लीग को 73 सीटें मिली थीं।

    Q16. चुनाव परिणामों में 'यूनियनिस्ट' दल को कितनी सीटें मिली थीं?

    (A) 1

    (B) 2

    (C) 3

    (D) 0

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   , यूनियनिस्ट दल को 1 सीट प्राप्त हुई थी।

    Q17. चुनाव में 'कृषक प्रजा' पार्टी को कितनी सीटें हासिल हुई थीं?

    (A) 1

    (B) 5

    (C) 8

    (D) 73

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:    कृषक प्रजा दल को 1 सीट मिली थी।

    Q18. चुनाव परिणामों में 'स्वतन्त्र' (Independent) उम्मीदवारों ने कितनी सीटें जीती थीं?

    (A) 1

    (B) 4

    (C) 8

    (D) 15

    उत्तर: (C)

    व्याख्या:   , स्वतन्त्र उम्मीदवारों को कुल 8 सीटें मिली थीं।

    Q19. चुनाव परिणामों में कम्युनिस्ट पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं?

    (A) 1

    (B) 2

    (C) 3

    (D) 4

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   , कम्युनिस्ट पार्टी को 1 सीट मिली थी।

    Q20. चुनाव परिणामों में सिख (गैर कांग्रेसी) दल को कितनी सीटें प्राप्त हुई थीं?

    (A) 1

    (B) 2

    (C) 3

    (D) 8

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   , सिख (गैर कांग्रेसी) को 1 सीट प्राप्त हुई थी।

    भाग 2: विभाजन का प्रभाव एवं प्रथम बैठकें (प्रश्न 21 से 40)

    Q21. किस योजना के अधीन पाकिस्तान के लिए एक पृथक् संविधान सभा का गठन किया गया?

    (A) कैबिनेटन मिशन योजना

    (B) 3 जून, 1947 की योजना

    (C) शिमला योजना

    (D) अगस्त प्रस्ताव

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   3 जून, 1947 की योजना के अधीन पाकिस्तान के लिए एक पृथक् संविधान सभा बनी।

    Q22. पाकिस्तान के अलग होने के बाद निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के सदस्य भारतीय संविधान सभा के सदस्य नहीं रहे?

    (A) पूर्वी पंजाब

    (B) असम का सिलहट जिला

    (C) पश्चिमी बंगाल

    (D) मद्रास

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   बंगाल, पंजाब, सिंध, पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत, बलूचिस्तान और असम के सिलहट जिले के सदस्य भारतीय संविधान सभा के सदस्य नहीं रहे।

    Q23. विभाजन के पश्चात् किन दो प्रांतों में संविधान सभा के सदस्यों के लिए पुनः निर्वाचन हुए?

    (A) बम्बई एवं मद्रास

    (B) पश्चिमी बंगाल एवं पूर्वी पंजाब

    (C) बिहार एवं उड़ीसा

    (D) असम एवं सिंध

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   पश्चिमी बंगाल एवं पूर्वी पंजाब में पुनः निर्वाचन हुए थे।

    Q24. देश के विभाजन के पश्चात् 31 अक्टूबर, 1947 को बुलाई गई संविधान सभा की बैठक में कुल सदस्यों की संख्या कितनी थी?

    (A) 389

    (B) 299

    (C) 296

    (D) 208

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   विभाजन के पश्चात् 31 अक्टूबर, 1947 को कुल सदस्यों की संख्या 299 थी।

    Q25. पुनर्गठित संविधान सभा में (31 अक्टूबर 1947 को) देशी रियासतों के प्रतिनिधियों की संख्या कितनी रह गई थी?

    (A) 93

    (B) 70

    (C) 50

    (D) 299

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   पुनर्गठित सभा में 70 प्रतिनिधि देशी रियासतों से थे।

    Q26. 26 नवंबर 1949 को वास्तव में उपस्थित कितने सदस्यों ने अंतिम रूप से पारित संविधान पर हस्ताक्षर किए थे?

    (A) 299

    (B) 284

    (C) 208

    (D) 389

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   284 सदस्य वास्तव में उपस्थित थे और उन्होंने संविधान पर हस्ताक्षर किए।

    Q27. संविधान सभा का विधिवत उद्घाटन (प्रथम बैठक) कब हुआ था?

    (A) 9 दिसंबर, 1946

    (B) 11 दिसंबर, 1946

    (C) 13 दिसंबर, 1946

    (D) 26 जनवरी, 1950

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   संविधान सभा का विधिवत उद्घाटन 9 दिसंबर, 1946, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे हुआ था।

    Q28. संविधान सभा की प्रथम बैठक किस दिन और समय शुरू हुई थी?

    (A) सोमवार, प्रातः 11 बजे

    (B) मंगलवार, दोपहर 12 बजे

    (C) शुक्रवार, प्रातः 10 बजे

    (D) बुधवार, सायं 4 बजे

    उत्तर: (A)

    व्याख्या:   बैठक सोमवार, प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुई थी।

    Q29. 9 दिसंबर, 1946 को किसे संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था?

    (A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

    (B) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा

    (C) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

    (D) जवाहरलाल नेहरू

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   9 दिसंबर, 1946 को डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।

    Q30. संविधान सभा की प्रथम बैठक कहाँ संपन्न हुई थी?

    (A) कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में

    (B) नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में

    (C) बम्बई के टाउन हॉल में

    (D) इलाहाबाद विश्वविद्यालय में

    उत्तर: (B)

    व्याख्या:   प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई थी।


    संविधान का निर्माण MCQ
    भारतीय संविधान MCQ
    संविधान सभा प्रश्न उत्तर
    Indian Constitution MCQ in Hindi
    Polity MCQ Hindi
    SSC Polity Questions
    Railway GK Constitution

     


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ