RRB Group D एवं Railway Exams के लिए महत्वपूर्ण विज्ञान (GS) प्रश्नोत्तर | Science MCQ in Hindi परिचय यदि आप RRB Group D, RRB ALP, SSC, NTPC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो विज्ञान (General Science) के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। इस पोस्ट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जो आगामी परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। महत्वपूर्ण विज्ञान (GS) प्रश्नोत्तर 1. ऑक्सीजन की सहायता से ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया क्या कहलाती है? (A) वायु श्वसन (B) अवायुश्वसन (C) स्वपोषित (D) परपोषित उत्तर: (A) वायु श्वसन 2. एक माइक्रॉन बराबर होता है- (A) 1/10 मिलीमीटर (B) 1/100 मिलीमीटर (C) 1/1000 मिलीमीटर (D) 1/10,000 मिलीमीटर उत्तर: (C) 1/1000 मिलीमीटर 3. गैसों के बारे में सही कथन कौन-सा है? (A) आयतन निश्चित होता है लेकिन आकार निश्चित नहीं होता (B) आकार निश्चित होता है लेकिन आयतन निश्चित नहीं होता (C) न निश्चित आयतन होता है और न निश्चित आकार (D) आयतन और आकार दोनों निश्चित होते हैं उत्तर: (C) न निश्चित आयतन ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें