संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi part 3 | भारतीय संविधान निर्माण महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर gk gs arena

भारतीय संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Part-1

 

भारतीय संविधान का निर्माण भारतीय इतिहास की सबसे

 महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे

SSC, Railway, UP Police, UPSC, BPSC एवं अन्य

 सरकारी परीक्षाओं में संविधान निर्माण से संबंधित प्रश्न

 अक्सर पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में संविधान सभा, प्रारूप

 समिति, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान अंगीकरण और

 महत्वपूर्ण तिथियों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न उत्तर

           


          


 

 संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi  दिए गए हैं।

  • भारतीय संविधान का निर्माण MCQ प्रश्न उत्तर
  • संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण MCQ
  • संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण प्रश्न PDF
  • भारतीय संविधान निर्माण प्रक्रिया MCQ in Hindi
  • संविधान सभा के प्रमुख तथ्य MCQ
  • संविधान निर्माण पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • Constitution Making in India MCQ Hindi
  • भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े प्रश्न
  • संविधान निर्माण UPSC MCQ Hindi
  • संविधान निर्माण SSC GD GK Questions
  • संविधान निर्माण Railway Exam MCQ
  • UP Police SI Constitution MCQ Hindi
  • भारतीय संविधान सभा Questions and Answers
  • संविधान निर्माण GK MCQ Practice Set
  • संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे
  • संविधान निर्माण में कितना समय लगा
  • संविधान का प्रथम प्रारूप किसने तैयार किया
  • संविधान सभा के प्रमुख सदस्य
  • भारतीय संविधान की विशेषताएं
  • संविधान निर्माण प्रक्रिया हिंदी में
  • संविधान सभा के अधिवेशन
  • भारतीय संविधान के स्रोत
  • संविधान निर्माण One Liner Questions Hindi
  •  


    भाग 4: प्रारूप, वाचन एवं विविध तथ्य (प्रश्न 61 से 75)
    Q61. संविधान का पहला प्रारूप किसने तैयार किया था?
    (A) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
    (B) बी.एन. राव
    (C) जवाहरलाल नेहरू
    (D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: सांविधानिक सलाहकार बी.एन. राव ने संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया था।
    Q62. बी.एन. राव द्वारा तैयार किए गए पहले प्रारूप में कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं?
    (A) 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ
    (B) 243 अनुच्छेद एवं 13 अनुसूचियाँ
    (C) 315 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियाँ
    (D) 299 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: पहले प्रारूप में 243 अनुच्छेद एवं 13 अनुसूचियाँ थीं।
    Q63. प्रारूप समिति द्वारा तैयार किया गया संविधान का प्रारूप पहली बार संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष कब प्रस्तुत किया गया?
    (A) 21 फरवरी 1948
    (B) 26 अक्तूबर 1948
    (C) 4 नवंबर 1948
    (D) 26 नवंबर 1949
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: पहला प्रारूप 21 फरवरी 1948 को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
    Q64. संशोधनों के पश्चात् पुनः संशोधित प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष कब प्रस्तुत किया गया?
    (A) 21 फरवरी 1948
    (B) 26 अक्तूबर 1948
    (C) 4 नवंबर 1948
    (D) 15 नवंबर 1948
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: यह पुनः 26 अक्तूबर 1948 को प्रस्तुत किया गया था।
    Q65. भारतीय संविधान का "प्रथम वाचन" कब शुरू हुआ था?
    (A) 4 नवंबर 1948
    (B) 15 नवंबर 1948
    (C) 14 नवंबर 1949
    (D) 26 नवंबर 1949
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: प्रथम वाचन प्रारूप संविधान के 4 नवंबर 1948 को पूरा स्थापित होने पर हुआ।
    Q66. भारतीय संविधान के प्रारूप पर खंडवार विचार (द्वितीय वाचन) किस अवधि के मध्य हुआ?
    (A) 4 नवंबर 1948 से 11 नवंबर 1948
    (B) 15 नवंबर 1948 से 17 अक्टूबर 1949
    (C) 14 नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949
    (D) 26 जनवरी 1950 तक
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: द्वितीय वाचन 15 नवंबर 1948 से 17 अक्टूबर 1949 के मध्य हुआ।
    Q67. संविधान निर्माण प्रक्रिया में "प्रस्तावना" (Preamble) को कब स्वीकार किया गया?
    (A) सबसे पहले
    (B) द्वितीय वाचन के प्रारंभ में
    (C) सबसे बाद में
    (D) तृतीय वाचन की समाप्ति पर
    उत्तर: (C)
    व्याख्या: प्रस्तावना को सबसे बाद में स्वीकार किया गया था।

    संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi Part 1

    Q68. भारतीय संविधान का "तृतीय वाचन" कब से कब तक चला?
    (A) 15 नवंबर 1948 से 17 अक्टूबर 1949
    (B) 14 नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949
    (C) 4 नवंबर 1948 से 9 नवंबर 1948
    (D) 24 जनवरी 1950 से 26 जनवरी 1950
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: तीसरा वाचन 14 नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949 के बीच हुआ।
    Q69. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब पारित घोषित किया गया?
    (A) 15 अगस्त 1947
    (B) 26 नवंबर 1949
    (C) 26 जनवरी 1950
    (D) 24 जनवरी 1950
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: 26 नवंबर 1949 को संविधान को पारित घोषित किया गया।
    Q70. 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत संविधान में मूल रूप से कितने भाग, अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं?
    (A) 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ
    (B) 25 भाग, 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ
    (C) 22 भाग, 243 अनुच्छेद और 13 अनुसूचियाँ
    (D) 20 भाग, 390 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियाँ
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं।
    Q71. संविधान के शेष उपबंध किस तिथि को प्रभावी हुए, जिसे "संविधान के प्रारंभ की तारीख" कहा जाता है?
    (A) 26 नवंबर 1949
    (B) 26 जनवरी 1950
    (C) 15 अगस्त 1947
    (D) 31 अक्टूबर 1947
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: शेष उपबंध 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुए और इसे ही प्रारंभ की तारीख कहा गया।
    Q72. "संविधान के प्रारंभ की तारीख" का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है?
    (A) अनुच्छेद 395
    (B) अनुच्छेद 394
    (C) अनुच्छेद 324
    (D) अनुच्छेद 5
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: इसका उल्लेख अनुच्छेद 394 में किया गया है।
    Q73. भारतीय संविधान के निर्माण में कुल कितना समय लगा था?
    (A) 2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन
    (B) 3 वर्ष, 10 माह एवं 12 दिन
    (C) 2 वर्ष, 9 माह एवं 15 दिन
    (D) 3 वर्ष पूर्ण
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन का समय लगा।
    Q74. संविधान निर्माण के दौरान कुल कितने अधिवेशन आयोजित किए गए थे?
    (A) 9
    (B) 11
    (C) 12
    (D) 15
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: संविधान निर्माण के दौरान कुल 11 अधिवेशन आयोजित किए गए थे।
    Q75. संविधान के प्रारूप पर कुल कितने दिनों तक चर्चा हुई थी?
    (A) 100 दिन
    (B) 114 दिन
    (C) 150 दिन
    (D) 90 दिन
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: संविधान के प्रारूप पर 114 दिनों तक चर्चा हुई।
    भाग 5: व्यय, नागरिकता प्रवर्तन एवं अंतरिम मंत्रिमंडल (प्रश्न 76 से 90)
    Q76. भारतीय संविधान के निर्माण पर कुल कितना खर्च (व्यय) हुआ था?
    (A) ₹50,00,000
    (B) ₹63,96,729
    (C) ₹75,12,345
    (D) ₹60,00,000
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: संविधान के निर्माण पर कुल ₹63,96,729 खर्च हुआ था।
    Q77. 26 नवंबर 1949 को ही नागरिकता और निर्वाचन जैसे कुल कितने अनुच्छेदों को तुरंत लागू कर दिया गया था?
    (A) 10
    (B) 15
    (C) 20
    (D) 12
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: नागरिकता, निर्वाचन आदि से संबंधित कुल 15 अनुच्छेदों को 26 नवंबर 1949 को ही लागू कर दिया गया था।
    Q78. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद 26 नवंबर 1949 को लागू किए गए 15 अनुच्छेदों में शामिल था?
    (A) अनुच्छेद 5, 6, 60, 324
    (B) अनुच्छेद 12, 19, 21
    (C) अनुच्छेद 352, 356, 360
    (D) अनुच्छेद 100, 110
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: अनुच्छेद 5, 6, 7, 8, 9, 60, 324 आदि को 26 नवंबर 1949 को ही लागू किया गया था।
    Q79. संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी?
    (A) 26 नवंबर 1949
    (B) 24 जनवरी 1950
    (C) 26 जनवरी 1950
    (D) 15 अगस्त 1947
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी।
    Q80. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति संविधान सभा द्वारा कब नियुक्त किया गया था?
    (A) 26 जनवरी 1950
    (B) 24 जनवरी 1950
    (C) 15 अगस्त 1947
    (D) 26 नवंबर 1949
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

    जैन धर्म MCQ Questions in Hindi

    Q81. 2 सितंबर 1946 को गठित "अंतरिम मंत्रिमंडल" में परिषद के उपाध्यक्ष और विदेश मामलों के मंत्री कौन थे?
    (A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
    (B) जवाहरलाल नेहरू
    (C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    (D) लियाकत अली खान
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: जवाहरलाल नेहरू परिषद के उपाध्यक्ष तथा विदेश मामलों और राष्ट्रमंडल संबंधों के मंत्री थे।
    Q82. 1946 के अंतरिम मंत्रिमंडल में "गृह, सूचना तथा प्रसारण" मंत्रालय किसे सौंपा गया था?
    (A) जवाहरलाल नेहरू
    (B) वल्लभ भाई पटेल
    (C) बलदेव सिंह
    (D) आसफ अली
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: वल्लभ भाई पटेल को गृह, सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया था।
    Q83. अंतरिम मंत्रिमंडल (1946) और स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल (1947) दोनों में "रक्षा मंत्री" का पद किसे मिला था?
    (A) सरदार पटेल
    (B) बलदेव सिंह
    (C) जॉन मथाई
    (D) जगजीवन राम
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: बलदेव सिंह दोनों मंत्रिमंडलों में रक्षा मंत्री रहे थे।
    Q84. 1946 के अंतरिम मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री कौन थे, जो बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने?
    (A) अब्दुल रब निश्तार
    (B) लियाकत अली खान
    (C) आई.आई. चुंदरीगर
    (D) रफी अहमद किदवई
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: अंतरिम मंत्रिमंडल में वित्त विभाग लियाकत अली खान के पास था।
    Q85. स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल (1947) में "शिक्षा मंत्री" कौन थे?
    (A) सी. राजगोपालाचारी
    (B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
    (C) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
    (D) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे।
    Q86. स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में प्रथम "वित्त मंत्री" कौन बने थे?
    (A) लियाकत अली खान
    (B) आर. के. चेट्टी
    (C) जॉन मथाई
    (D) सी.एच. भाभा
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर. के. चेट्टी थे।
    Q87. स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र महिला मंत्री "राजकुमारी अमृत कौर" को कौन सा विभाग दिया गया था?
    (A) शिक्षा
    (B) स्वास्थ्य
    (C) वाणिज्य
    (D) संचार
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: राजकुमारी अमृत कौर को स्वास्थ्य विभाग दिया गया था।
    Q88. संविधान सभा द्वारा "राष्ट्रीय ध्वज" को कब अपनाया गया था?
    (A) 22 जुलाई 1947
    (B) 24 जनवरी 1950
    (C) 15 अगस्त 1947
    (D) 26 नवंबर 1949
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।
    Q89. संविधान सभा द्वारा "राष्ट्रीय गान" और "राष्ट्रीय गीत" को कब अपनाया गया था?
    (A) 22 जुलाई 1947
    (B) 24 जनवरी 1950
    (C) 26 जनवरी 1950
    (D) 14 नवंबर 1949
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत दोनों को 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।
    Q90. भारत ने किस वर्ष राष्ट्रमंडल (Commonwealth) में अपनी सदस्यता का सत्यापन/स्वीकृति दी थी?
    (A) 1947
    (B) 1949
    (C) 1950
    (D) 1952
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: भारत ने वर्ष 1949 में राष्ट्रमंडल में अपनी सदस्यता की स्वीकृति दी थी।

    संविधान का निर्माण MCQ Questions in Hindi part 2

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ