ध्वनि (Sound) MCQ Questions in Hindi | 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एवं व्याख्या सहित | Railway, SSC

ध्वनि (Sound) MCQ Questions with Answers & Explanation



क्या आप रेलवे ग्रुप डी, NTPC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में General Science (Physics) के सेक्शन में पूरे मार्क्स स्कोर करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो 'ध्वनि' (Sound) भौतिक विज्ञान का एक ऐसा अनिवार्य चैप्टर है, जिससे हर साल 2 से 3 प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं।

ध्वनि की तरंग गति (Wave Motion), आवृति (Frequency), तीव्रता (Intensity), तारत्व (Pitch), प्रतिध्वनि (Echo), और डॉप्लर प्रभाव (Doppler Effect)—ये ऐसे टॉपिक्स हैं जहाँ से रेलवे में कॉन्सेप्चुअल और न्यूमेरिकल दोनों तरह के सवाल बनते हैं। केवल उत्तर याद कर लेना काफी नहीं होता, बल्कि सवाल के पीछे के फिजिक्स कॉन्सेप्ट (Explanation) को समझना असली चाबी है।

आपकी तैयारी को एकदम सटीक बनाने के लिए हमने Sound (ध्वनि) के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उत्तर और विस्तृत व्याख्या (Detailed Explanation) के साथ तैयार किया है। ताकि अगर परीक्षा में प्रश्न घुमाकर भी पूछा जाए, तो आप उसे आसानी से हल कर सकें!

💡 Quick Exam Tips (Sound चैप्टर के लिए स्मार्ट टिप्स)

  1. माध्यम (Medium) और चाल (Speed) का संबंध समझें: ध्वनि एक यांत्रिक तरंग (Mechanical Wave) है, जिसे चलने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। यह निर्वात (Vacuum) में गमन नहीं कर सकती। विभिन्न माध्यमों (ठोस, द्रव, गैस) में इसकी चाल के क्रम को हमेशा याद रखें: ठोस > द्रव > गैस

  2. प्रतिध्वनि (Echo) का न्यूमेरिकल कॉन्सेप्ट: प्रतिध्वनि स्पष्ट सुनने के लिए स्रोत और परावर्तक सतह के बीच की न्यूनतम दूरी 17.2 मीटर (या लगभग 17 मीटर) होनी चाहिए। इससे जुड़े  फॉर्मूला अच्छे से याद रखें।

  3. श्रव्य, अश्रव्य और पराश्रव्य तरंगें (Frequency Ranges):

    • Infrasonic (अश्रव्य): < 20 Hz

    • Audible (श्रव्य): 20 Hz से 20,000 Hz

    • Ultrasonic (पराश्रव्य): > 20,000 Hz

      चमगादड़, सोनार (SONAR) और अल्ट्रासाउंड में पराश्रव्य तरंगों के उपयोग से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं।




Q61. ध्वनि किस प्रकार की तरंग का एक उदाहरण है?

(A) अनुप्रस्थ यांत्रिक तरंग

(B) अनुदैर्ध्य यांत्रिक तरंग

(C) विद्युत चुम्बकीय तरंग

(D) गैर-यांत्रिक तरंग

उतर: (B)

Q62. ध्वनि तरंगों की उत्पत्ति किसके कारण होती है?

(A) केवल प्रकाश के कारण

(B) वस्तुओं में कम्पन (Vibrations) के कारण

(C) केवल चुम्बकत्व के कारण

(D) घर्षण रहित गति के कारण

उतर: (B)

आवर्त गति (Periodic Motion) MCQ Questions in Hindi

Q63. आवृत्ति के आधार पर ध्वनि तरंगों को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

(A) दो

(B) तीन (अपश्रव्य, श्रव्य, पराश्रव्य)

(C) चार

(D) पाँच

उतर: (B)

Q64. 20Hz से कम आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों को क्या कहा जाता है?

(A) श्रव्य तरंगें

(B) अपश्रव्य तरंगें (Infrasonic Waves)

(C) पराश्रव्य तरंगें

(D) सूक्ष्म तरंगें

उतर: (B)

Q65. निम्नलिखित में से कौन-सी तरंगों को हमारा कान नहीं सुन सकता और इन्हें बहुत बड़े आकार के स्रोतों से उत्पन्न किया जाता है?

(A) श्रव्य तरंगें

(B) अपश्रव्य तरंगें

(C) प्रकाश तरंगें

(D) रेडियो तरंगें

उतर: (B)

Q66. 20Hz से 20,000Hz के बीच की आवृत्ति वाली तरंगों को क्या कहते हैं?

(A) अपश्रव्य तरंगें

(B) श्रव्य तरंगें (Audible Waves)

(C) पराश्रव्य तरंगें

(D) सुपरसोनिक तरंगें

उतर: (B)

Q67. 20,000 Hz 20kHz से अधिक आवृत्ति वाली तरंगों को क्या कहा जाता है?

(A) अपश्रव्य तरंगें

(B) श्रव्य तरंगें

(C) पराश्रव्य तरंगें (Ultrasonic Waves)

(D) इन्फ्रासोनिक तरंगें

उतर: (C)

Q68. मनुष्य का कान किस आवृत्ति की ध्वनि को सुनने में सक्षम है?

(A) $5 Hz

(B) 15,000 Hz

(C) 50,000 Hz

(D) 100,000 Hz

उतर: (B)

Q69. कुत्ता, बिल्ली और चमगादड़ आदि जीव किस प्रकार की ध्वनि तरंगों को सुन सकते हैं?

(A) केवल अपश्रव्य

(B) पराश्रव्य तरंगें (Ultrasonic)

(C) केवल 10 Hz से कम

(D) ध्वनि तरंगें सुन ही नहीं सकते

उतर: (B)

भारत का संवैधानिक विकास का इतिहास MCQ Questions and Answers

Q70. चमगादड़ उड़ते समय कौन-सी तरंगें उत्सर्जित करता है जिससे वह अवरोधों से बच जाता है?

(A) अपश्रव्य तरंगें

(B) पराश्रव्य तरंगें

(C) रेडियो तरंगें

(D) प्रकाश तरंगें

उतर: (B)

Q71. पराश्रव्य तरंगों (Ultrasonic Waves) का उपयोग निम्नलिखित में से किस कार्य में किया जाता है?

(A) शरीर में ट्यूमर का पता लगाने में

(B) गठिया रोग के उपचार में

(C) वायुयानों और घड़ियों के पुर्जों की सफाई में

(D) उपर्युक्त सभी में

उतर: (D)

Q72. समुद्र की गहराई मापने तथा छिपे हुए जहाजों का पता लगाने के लिए प्रयुक्त तकनीक 'सोनार' (SONAR) का पूर्ण रूप क्या है?

(A) Sound Navigation and Ranging

(B) Sound Navy Radiation

(C) Sound Notation and Ratio

(D) Solar Navigation Ranging

उतर: (A)

Q74. विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की चाल के सम्बन्ध में क्या सत्य है?

(A) ध्वनि की चाल गैसों में सबसे अधिक और ठोसों में सबसे कम होती है

(B) ध्वनि की चाल ठोसों में सबसे अधिक और गैसों में सबसे कम होती है

(C) सभी माध्यमों में ध्वनि की चाल एक समान होती है

(D) ध्वनि निर्वात में सबसे तेज चलती है

उतर: (B)

प्रश्न 75. लोहे (Iron) में ध्वनि की चाल लगभग कितनी होती है?
(A) 332 m/s 
(B) 1450 m/s 
(C) 5130 m/s
(D) 6420 m/s
उत्तर: (C) 5130 m/s


प्रश्न 76. जल (Water) में ध्वनि की चाल लगभग कितनी होती है?
(A) 332 m/s
(B) 1450 m/s
(C) 5130 m/s
(D) 343 m/s
  • सही उत्तर: (B)
  • स्पष्टीकरण:
    • 🟢 (B) 1450 m/s: जल में ध्वनि की चाल लगभग 1450 m/s से 1480 m/s के बीच होती है।
    • 🔴 (A) & (D): यह क्रमशः 0°C और 20°C पर हवा में ध्वनि की चाल है।
    • 🔴 (C): यह लोहे (Iron) में ध्वनि की चाल है।

प्रश्न 77. हाइड्रोजन गैस (Hydrogen Gas) में ध्वनि की चाल कितनी होती है?
(A) 332 m/s
(B) 1269 m/s
(C) 965 m/s
(D) 260 m/s
  • सही उत्तर: (B)
  • स्पष्टीकरण:
    • 🟢 (B) 1269 m/s: हाइड्रोजन सबसे हल्की गैस है, इसलिए इसमें ध्वनि की चाल अन्य गैसों की तुलना में बहुत तेज (1269 m/s) होती है।
    • 🔴 (A): यह हवा में ध्वनि की चाल है।
    • 🔴 (C): यह हीलियम (Helium) गैस में ध्वनि की चाल है।

Q78. ध्वनि की चाल पर दाब (Pressure) का क्या प्रभाव पड़ता है, यदि ताप समान रहे?

(A) दाब बढ़ाने से चाल बढ़ जाती है

(B) दाब बढ़ाने से चाल घट जाती है

(C) ध्वनि की चाल पर दाब का कोई प्रभाव नहीं पड़ता

(D) चाल शून्य हो जाती है

उतर: (C)

Q79. माध्यम का ताप (Temperature) बढ़ाने पर ध्वनि की चाल पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(A) चाल घट जाती है

(B) चाल बढ़ जाती है

(C) चाल अपरिवर्तित रहती है

(D) ध्वनि तरंगें रुक जाती हैं

उतर: (B)

प्रश्न 80. वायु का ताप 1°C बढ़ाने पर ध्वनि की चाल कितनी बढ़ जाती है?
(A) 0.61 m/s
(B) 6.1 m/s
(C) 1 m/s
(D) 332 m/s

  • सही उत्तर: (A) 0.61 m/s
  • स्पष्टीकरण: वायु में तापमान बढ़ने पर ध्वनि की चाल बढ़ती है। प्रति 1°C तापमान की वृद्धि पर ध्वनि की गति लगभग 0.61 m/s (या 61 cm/s) बढ़ जाती है।

Q81. शुष्क वायु (Dry Air) की तुलना में आर्द्र वायु (Humid Air) में ध्वनि की चाल कैसी होती है?

(A) कम होती है

(B) अधिक होती है

(C) समान होती है

(D) शून्य होती है

उतर: (B)

Q82. आर्द्र वायु में ध्वनि की चाल अधिक क्यों होती है?

(A) क्योंकि आर्द्र वायु का घनत्व शुष्क वायु से अधिक होता है

(B) क्योंकि आर्द्र वायु का घनत्व शुष्क वायु से कम होता है

(C) आर्द्रता से माध्यम भारी हो जाता है

(D) तापमान कम हो जाता है

उतर: (B)

Q83. ध्वनि के मुख्य लक्षण कौन-कौन से हैं?

(A) प्रबलता (Loudness)

(B) तारत्व (Pitch)

(C) गुणता (Quality)

(D) उपर्युक्त सभी

उतर: (D)

Q84. ध्वनि का वह लक्षण जिसके कारण ध्वनि धीमी या तेज (तेज आवाज) सुनाई देती है, क्या कहलाता है?

(A) तारत्व

(B) प्रबलता (Loudness)

(C) गुणता

(D) आवृत्ति

उतर: (B)

Q85. ध्वनि की प्रबलता माध्यम के कणों के कम्पन के किस गुण पर निर्भर करती है?

(A) तरंगदैर्ध्य पर

(B) आयाम के वर्ग पर (Amplitude)

(C) केवल आवृत्ति पर

(D) तरंग संख्या पर

उतर: (B)

Q86. ध्वनि का वह लक्षण जिससे ध्वनि को मोटी (Grave) या पतली (Shrill) कहा जाता है, क्या कहलाता है?

(A) प्रबलता

(B) तारत्व (Pitch)

(C) गुणता

(D) तीव्रता

उतर: (B)

Q87. ध्वनि का तारत्व (Pitch) मुख्य रूप से किस पर निर्भर करता है?

(A) आयाम पर

(B) आवृत्ति (Frequency) पर

(C) माध्यम के वेग पर

(D) दूरी पर

उतर: (B)

Q88. स्त्रियों और बच्चों की आवाज पतली और सुरीली क्यों होती है?

(A) क्योंकि उनकी आवाज का तारत्व (और आवृत्ति) उच्च होता है

(B) क्योंकि उनकी आवाज का तारत्व निम्न होता है

(C) क्योंकि आयाम बहुत अधिक होता है

(D) हवा के घर्षण के कारण

उतर: (A)

Q89. शेर की दहाड़ का तारत्व मच्छर की भिनभिनाहट की तुलना में कैसा होता है?

(A) अधिक होता है

(B) कम होता है (निम्न तारत्व)

(C) बराबर होता है

(D) अनन्त होता है

उतर: (B)

Q90. समान प्रबलता और समान तारत्व की दो ध्वनियों के बीच अंतर करने वाले लक्षण को क्या कहते हैं?

(A) तारत्व

(B) प्रबलता

(C) गुणता (Quality)

(D) तीव्रता

उतर: (C)

RRB NTPC Undergraduate 2025 में पूछे गए सारे 268 Current Affairs Questions

Q91. ध्वनि तरंगों के किसी परावर्तक सतह से टकराकर वापस लौटने की घटना को क्या कहते हैं?

(A) ध्वनि का अपवर्तन

(B) ध्वनि का परावर्तन (Reflection of Sound)

(C) ध्वनि का विवर्तन

(D) व्यतिकरण

उतर: (B)

Q92. ध्वनि के परावर्तन के व्यावहारिक उपयोग का उदाहरण कौन-सा है?

(A) स्टेथोस्कोप (Stethoscope)

(B) मेगाफोन या हॉर्न

(C) कॉन्सर्ट हॉल की छतों का वक्राकार होना

(D) उपर्युक्त सभी

उतर: (D)

Q93. जब ध्वनि तरंगें किसी दूर स्थित मीनार या पहाड़ से टकराकर परावर्तित होती हैं, तो मूल ध्वनि के बाद सुनाई देने वाली ध्वनि को क्या कहते हैं?

(A) अनू गूंज

(B) प्रतिध्वनि (Echo)

(C) विवर्तन ध्वनि

(D) शॉक वेव

उतर: (B)

Q94. हमारे कान पर ध्वनि का प्रभाव कितने समय तक रहता है?

(A) 1 सेकंड

(B) $1/10$ सेकंड

(C) 2 सेकंड

(D) $1/20$ सेकंड

उतर: (B)

Q95. स्पष्ट प्रतिध्वनि (Echo) सुनने के लिए श्रोता और परावर्तक सतह के बीच न्यूनतम दूरी कितनी होनी चाहिए?

(A) 1.7 meter

(B) 17.2meter

(C) 34.4meter

(D) 100 meter

उतर: (B)

Q96. ध्वनि स्रोत के बंद होने के बाद भी परावर्तनों के कारण ध्वनि का कुछ समय तक बने रहना क्या कहलाता है?

(A) अनुरणन (Reverberation)

(B) अनुनाद

(C) विवर्तन

(D) अपवर्तन

उतर: (A)

Q97. सिनेमा हॉल या बड़े कॉन्सर्ट हॉल में अनुरणन (Reverberation) को कम करने के लिए दीवारों पर क्या किया जाता है?

(A) उन्हें पूरी तरह चिकना बनाया जाता है

(B) उन्हें खुरदरा बनाया जाता है या ध्वनि अवशोषक पदार्थ लगाए जाते हैं

(C) स्टील की प्लेटें लगाई जाती हैं

(D) शीशे लगाए जाते हैं

उतर: (B)

Q98. जब किसी वस्तु पर लगाए गए बाह्य आवर्त बल की आवृत्ति, उस वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाती है, तो कम्पन का आयाम बहुत बढ़ जाता है। इस घटना को क्या कहते हैं?

(A) अनुरणन

(B) अनुनाद (Resonance)

(C) विवर्तन

(D) व्यतिकरण

उतर: (B)

आधुनिक भारत का इतिहास MCQ (Q1–60) | 60 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एवं व्याख्या सहित

Q99. वर्ष 1939 में अमेरिका का 'टैकोमा पुल' (Tacoma Bridge) किस घटना के कारण टूट कर गिर गया था?

(A) अत्यधिक भार के कारण

(B) वायु के कारण उत्पन्न अनुनाद (Resonance) के कारण

(C) भूकम्प के कारण

(D) घटिया निर्माण सामग्री के कारण

उतर: (B)

Q100. रेडियो किस सिद्धांत पर कार्य करता है जिससे हम एक निश्चित स्टेशन सुन पाते हैं?

(A) परावर्तन

(B) अनुनाद (Resonance)

(C) विवर्तन

(D) डॉप्लर प्रभाव

उतर: (B)

Q101. जब ध्वनि तरंगें एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती हैं, तो उनकी दिशा बदल जाती है। इस घटना को क्या कहते हैं?

(A) ध्वनि का परावर्तन

(B) ध्वनि का अपवर्तन (Refraction of Sound)

(C) विवर्तन

(D) व्यतिकरण

उतर: (B)

Q102. ध्वनि का अपवर्तन किसके कारण होता है?

(A) विभिन्न माध्यमों या परतों में ध्वनि की चाल अलग-अलग होने के कारण

(B) माध्यम के रंग के कारण

(C) केवल दाब के कारण

(D) परावर्तन के कारण

उतर: (A)

Railway Group D Biology MCQ : जीवों का वर्गीकरण, वायरस एवं जीवाणु के बार-बार पूछे गए 180+ महत्वपूर्ण प्रश्न

Q103. रात के समय दिन की अपेक्षा ध्वनि अधिक दूर तक क्यों सुनाई देती है?

(A) रात में शोर कम होता है इसलिए

(B) ध्वनि के अपवर्तन के कारण (ठंडी और गर्म हवा की परतों के कारण)

(C) रात में हवा का वेग शून्य होता है

(D) परावर्तन रुक जाता है

उतर: (B)

Q104. जब ध्वनि तरंगें अपने मार्ग में आने वाले किसी अवरोध के किनारों पर मुड़कर आगे बढ़ती हैं, तो इस घटना को क्या कहते हैं?

(A) अपवर्तन

(B) विवर्तन (Diffraction of Sound)

(C) व्यतिकरण

(D) अनुनाद

उतर: (B)

Q105. हम कमरे के अन्दर बैठे होने पर भी बाहर बरामदे में बोलने वाले व्यक्ति की आवाज किस घटना के कारण सुन लेते हैं?

(A) परावर्तन के कारण

(B) विवर्तन (Diffraction) के कारण खिड़कियों-दरवाजों से मुड़कर आने से

(C) अपवर्तन के कारण

(D) अनुनाद के कारण

उतर: (B)

Q106. जब समान आवृत्ति और समान आयाम की दो ध्वनि तरंगें एक साथ किसी बिंदु पर पहुंचती हैं, तो वहाँ ध्वनि ऊर्जा का पुनर्वितरण होता है। इसे क्या कहते हैं?

(A) विवर्तन

(B) ध्वनि का व्यतिकरण (Interference of Sound)

(C) अपवर्तन

(D) अनुनाद

उतर: (B)

Q107. यदि दोनों तरंगें समान कला (Same Phase) में मिलती हैं, तो ध्वनि की तीव्रता अधिकतम होती है। इसे कौन-सा व्यतिकरण कहते हैं?

(A) विनाशी व्यतिकरण

(B) संपोषी व्यतिकरण (Constructive Interference)

(C) अनियत व्यतिकरण

(D) इनमें से कोई नहीं

उतर: (B)

Q108. यदि दोनों तरंगें विपरीत कला (Opposite Phase) में मिलती हैं, तो ध्वनि की तीव्रता न्यूनतम या शून्य हो जाती है। इसे क्या कहते हैं?

(A) संपोषी व्यतिकरण

(B) विनाशी व्यतिकरण (Destructive Interference)

(C) अनुनाद

(D) अपवर्तन

उतर: (B)

Q109. जब किसी ध्वनि स्रोत और श्रोता के बीच आपेक्षिक गति (Relative Motion) होती है, तो श्रोता को ध्वनि की आवृत्ति बदली हुई प्रतीत होती है। इसे क्या कहते हैं?

(A) रामन प्रभाव

(B) डॉप्लर प्रभाव (Doppler's Effect)

(C) प्रकाश वैद्युत प्रभाव

(D) जूल प्रभाव

उतर: (B)

Q110. डॉप्लर प्रभाव की खोज जॉन डॉप्लर ने किस वर्ष की थी?

(A) 1642

(B) 1842

(C) 1942

(D) 1742

उतर: (B)

प्रत्यास्थता (Elasticity) MCQ Questions in Hindi 

Q111. किसी माध्यम में पिण्ड की चाल और उसी माध्यम में ध्वनि की चाल के अनुपात को क्या कहा जाता है?

(A) तरंग संख्या

(B) मैक संख्या (Mach Number)

(C) रेनॉल्ड्स संख्या

(D) आवर्त संख्या

उतर: (B)

Q112. यदि मैक संख्या (Mach Number) का मान 1 से अधिक हो, तो पिण्ड की चाल को क्या कहा जाता है?

(A) सबसोनिक

(B) पराध्वनिक (Supersonic)

(C) अतिपराध्वनिक (Hypersonic)

(D) इन्फ्रासोनिक

उतर: (B)

Q113. यदि मैक संख्या का मान 5 से भी अधिक हो जाए, तो उस चाल को क्या कहते हैं?

(A) पराध्वनिक

(B) अतिपराध्वनिक (Hypersonic)

(C) सुपरसोनिक

(D) नॉर्मल सोनिक

उतर: (B)

Q114. पराध्वनिक विमान (Supersonic Planes) वायु में एक शंक्वाकार विक्षोभ उत्पन्न करते हैं, जिसे प्रघाती तरंग (Shock Wave) कहते हैं। इसके कारण उत्पन्न जोरदार धमाके को क्या कहा जाता है?

(A) ध्वनि गूंज

(B) ध्वनि बूम (Sonic Boom)

(C) साइलेंट वेव

(D) थंडर स्टॉर्म

उतर: (B)

Q115. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक ध्वनि की चाल को प्रभावित नहीं करता है?

(A) माध्यम का तापमान

(B) माध्यम की आर्द्रता

(C) माध्यम का दाब (स्थिर ताप पर)

(D) माध्यम का घनत्व

उतर: (C)

प्लवन, पृष्ठ तनाव, श्यानता एवं बरनौली का प्रमेय) के 150+ MCQ


🎯 Conclusion (निष्कर्ष)

भौतिक विज्ञान में रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझने वाले अभ्यर्थी ही बाजी मारते हैं। ध्वनि (Sound) के ये MCQs न केवल आपके ज्ञान को परखेंगे, बल्कि हर प्रश्न के साथ दी गई Detailed Explanation (व्याख्या) आपके बेसिक कॉन्सेप्ट्स को भी पूरी तरह क्लियर कर देगी।

इन प्रश्नों का अभ्यास करते समय जहाँ भी गलती हो, उसकी व्याख्या को ध्यान से पढ़ें और अपने खुद के शॉर्ट-नोट्स में शामिल करें। निरंतर अभ्यास और सही समझ ही आपको परीक्षा में सफलता दिलाएगी।

ऑल द बेस्ट! पढ़ते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।

Sound MCQ in Hindi

  • Sound MCQ Hindi
  • ध्वनि MCQ Questions
  • Sound Physics Questions
  • Railway Sound MCQ
  • SSC Physics Sound
  • Doppler Effect MCQ
  • Echo Questions Hindi
  • Physics Objective Questions Hindi
  • Physics MCQ in Hindi
  • Railway Physics Questions
  • RRB Group D Physics
  • NTPC Physics Questions
  • SSC Physics MCQ
  • ALP Physics Notes
  • GK GS Arena
  • Competitive Physics
  • Objective Physics in Hindi
  • Physics Questions with Answers
    • Periodic Motion MCQ Questions in Hindi
    • SHM MCQ Questions in Hindi
    • Waves MCQ Questions in Hindi
    • Sound MCQ Questions in Hindi
    • Physics MCQ for Railway Exams
    • RRB Group D Physics Questions
    • SSC Physics Objective Questions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ